📅 Monday, 13 July 2026 🌤 मुंबई
लोकप्रिय: AutoBihar

ग्रामीण चिकित्सकों की लड़ाई में हलचल: Desi Tantra की मुहिम के बाद सरकार ने पुनर्विचार के दिए संकेत, न्याय अभी अधूरा

बिहार के ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े लंबे समय से उपेक्षित मुद्दे पर अब हलचल तेज होती दिख रही है। Desi Tantra के पत्रकार रंजीत कुमार द्वारा लगातार जमीनी रिपोर्टिंग, आरटीआई अभियान और स्वास्थ्य विभाग से लेकर कई सिविल सर्जन कार्यालयों तक सवालों की बौछार के बाद सरकार के स्तर पर इस मामले में गतिविधि बढ़ी है।पिछले कुछ महीनों से ग्रामीण चिकित्सकों के मुद्दे को लेकर Desi Tantra ने लगातार सवाल उठाए। सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की जमीनी हकीकत, डॉक्टरों की कमी, गांवों में ग्रामीण चिकित्सकों की भूमिका, और प्रशासनिक कार्रवाई के बीच उत्पन्न असमंजस को प्रमुखता से सामने लाया गया।सूत्रों के अनुसार, इस मुहिम के दौरान स्वास्थ्य विभाग, कई जिला स्वास्थ्य कार्यालयों और संबंधित प्रशासनिक इकाइयों में आरटीआई आवेदन और पत्राचार के माध्यम से जवाबदेही तय करने का दबाव बनाया गया। इस अभियान ने ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े सवालों को राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों तक पहुंचाने का काम किया।इसी क्रम में ग्रामीण चिकित्सकों के मुद्दे पर बिहार की राजनीति में भी हलचल देखने को मिली। लंबे समय तक सिर्फ आश्वासन और भाषण तक सीमित दिख रहे इस मामले में अब सरकार की ओर से पुनर्विचार की प्रक्रिया शुरू होने के संकेत मिले हैं। विभागीय स्तर पर आवेदन को संज्ञान में लेने और आगे की कार्रवाई के लिए अग्रसारित किए जाने से ग्रामीण चिकित्सकों के बीच नई उम्मीद जगी है।Desi Tantra का दावा है कि इस मुद्दे को लेकर चलाए गए जनदबाव अभियान ने सत्ता के शीर्ष स्तर तक संदेश पहुंचाया। हालांकि, यह भी स्पष्ट है कि न्याय की लड़ाई अभी पूरी नहीं हुई है।ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी बड़ी आबादी प्राथमिक स्वास्थ्य जरूरतों के लिए इन्हीं चिकित्सकों पर निर्भर है। ऐसे में सवाल सिर्फ किसी वर्ग के हित का नहीं, बल्कि ग्रामीण स्वास्थ्य ढांचे के भविष्य का भी है।फिलहाल बड़ा सवाल यही है— क्या सरकार सिर्फ पुनर्विचार करेगी या ग्रामीण चिकित्सकों के लिए स्पष्ट कानूनी और नीतिगत समाधान भी लेकर आएगी?

C

Chief Editor Ranjeet Kumar

लेखक

इस लेखक की और ख़बरें पढ़ने के लिए नाम पर क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

✓ लिंक कॉपी हो गया