📅 Tuesday, 14 July 2026 🌤 मुंबई
लोकप्रिय: AutoBihar

इश्क़, वर्दी और गोली—गया में बड़ा कांड!

बिहार के गया जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां महिला सिपाही से जुड़े कथित प्रेम प्रसंग को लेकर दो थानों में तैनात ड्राइवरों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला गोलीबारी तक पहुंच गया।जानकारी के अनुसार, परैया थाना के निजी ड्राइवर गौतम कुमार और कोतवाली थाना के ड्राइवर नीरज कुमार के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद गौतम कुमार ने नीरज कुमार के सीने में गोली मार दी। घायल नीरज कुमार को आनन-फानन में अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

प्रेम प्रसंग बना विवाद की वजह

बताया जा रहा है कि कोतवाली थाना में तैनात एक महिला सिपाही पहले परैया थाना में पदस्थापित थी। इसी दौरान उसकी दोनों ड्राइवरों से बातचीत होती थी।सूत्रों के मुताबिक, महिला सिपाही पितामहेश्वर मोहल्ले में किराए के मकान में रहती थी, जहां एक ड्राइवर के पहुंचने पर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और घटना हो गई।

इस मामले में सिटी एसपी कोटा किरण कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।परैया थाना के निजी चालक गौतम कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है।सिविल लाइन थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी के लिए पुलिस छानबीन कर रही है।

C

Chief Editor Ranjeet Kumar

लेखक

इस लेखक की और ख़बरें पढ़ने के लिए नाम पर क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

✓ लिंक कॉपी हो गया