दफादार-चौकीदारों के हक पर CM से सीधी बात, संजय पासवान ने उठाया मुद्दा


पटना/मुंगेर: बिहार के गन्ना मंत्री संजय पासवान ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ मुंगेर जाने के क्रम में दफादार एवं चौकीदारों की समस्याओं और उनके अधिकारों को लेकर विस्तृत चर्चा की।मंत्री संजय पासवान ने मुख्यमंत्री के समक्ष दफादार एवं चौकीदारों की विभिन्न समस्याओं तथा उनके अधिकारों से जुड़े मुद्दों को रखा। बताया गया कि मुख्यमंत्री ने पूरी संवेदनशीलता के साथ उनकी बातों को सुना और आश्वस्त किया कि दफादार एवं चौकीदारों के हित में सरकार सकारात्मक एवं आवश्यक कदम उठाएगी।

संजय पासवान ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के नेतृत्व में बिहार सरकार का महत्वपूर्ण हिस्सा है। सरकार के साथ मिलकर समाज के हर वर्ग के अधिकार, सम्मान और हितों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम किया जा रहा है।उन्होंने उम्मीद जताई कि दफादार एवं चौकीदारों की समस्याओं के समाधान और उनके हित में सरकार की ओर से जल्द ही सकारात्मक पहल होगी।दफादार एवं चौकीदारों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के आश्वासन को कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।
