📅 Tuesday, 14 July 2026 🌤 मुंबई
लोकप्रिय: AutoBihar

असम में ग्रामीण चिकित्सकों पर कार्रवाई से बढ़ा विवाद, संगठन ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

गुवाहाटी/विशेष रिपोर्ट:

ऑल असम अल्टरनेटिव मेडिसिन प्रैक्टिशनर्स के अध्यक्ष Dr Ashok Kumar Gogoi ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एक बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा करने वाले ग्रामीण चिकित्सकों को सरकार द्वारा लगातार निशाना बनाया जा रहा है और उन्हें जेल भेजा जा रहा है।

डॉ. गोगोई के अनुसार, ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं की भारी कमी है, जिसके कारण आम लोग मजबूरी में इन्हीं ग्रामीण चिकित्सकों पर निर्भर हैं। उन्होंने दावा किया कि सरकारी कार्रवाई के डर से अब मरीज “छुपकर इलाज” कराने को मजबूर हो गए हैं, जो स्थिति की गंभीरता को दर्शाता है।उन्होंने कहा कि गांवों में सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था सही तरीके से नहीं पहुंच पा रही है।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की कमी, डॉक्टरों की अनुपस्थिति और संसाधनों के अभाव के कारण आम जनमानस को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।डॉ. गोगोई ने आगे कहा कि उनकी संगठन ग्रामीण चिकित्सकों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करने को तैयार है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर सरकार ने इस मुद्दे पर संवेदनशीलता नहीं दिखाई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

विशेषज्ञ का मानना है कि ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के बिना इस तरह की कार्रवाई से जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य संकट और गहरा सकता है।फिलहाल, इस पूरे मामले पर असम सरकार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

C

Chief Editor Ranjeet Kumar

लेखक

इस लेखक की और ख़बरें पढ़ने के लिए नाम पर क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

✓ लिंक कॉपी हो गया